पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रायपुररानी से यमुनानगर जाना हुआ मुश्किल, कई महीने से बस सेवा बंद

रायपुररानी से यमुनानगर जाना हुआ मुश्किल, कई महीने से बस सेवा बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|रायपुररानी/बरवाला

रायपुररानी से यमुनानगर के लिए परिवहन बस सेवा का कोई भी सीधा समय नहीं है जबकि यमुनानगर के लिए यहां से प्रतिदिन लोगों का जाना लगा रहता है। रायपुररानी से पिछले महीनों में सुबह 7.10 पर यमुनानगर के लिए सीधी बस चलती थी। लेकिन बस सेवा का सीधा समय न होने से अब यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रायपुररानी से यमुनानगर शिक्षा ग्रहण करने के लिए कई स्टूडेंट्स प्रतिदिन यमुनानगर जाते हैं। यमुनानगर इलाके की बड़ी मार्केट होने से यहां से दुकानदार अपनी दुकानों के लिए सामान भी खरीदने जाते हैं। लेकिन यमुनानगर के लिए पूरे दिन में बस सेवा का कोई भी सीधा समय नहीं है। जबकि पूर्व के वर्षों में रायपुररानी से यमुनानगर के लिए बस सेवा के कई सीधे समय होते थे। पिछले महीनों में बस सेवा का सुबह 7.10 बजे का समय था। लेकिन वह भी पिछले महीनों से बंद होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इलाकावासियों की ओर से यमुनानगर के लिए सीधी परिवहन बस सेवा चलाए जाने की मांग लगातार की जा रही है लेकिन नतीजा शून्य ही रहा है। इलाके के लोगों ने रायपुररानी से यमुनानगर तक बस सेवा का सीधा समय शुरू किए जाने की मांग परिवहन विभाग से की है। वहीं, रायपुररानी से सुबह करीब 6.10 बजे नारायणगढ़ के लिए जाने वाली सीधी बस सेवा का समय भी पिछले कई महीनों से बंद है।

खबरें और भी हैं...