रायपुररानी/बरवाला |राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, रायपुररानी में आजकल चार कमरों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बिल्डिंग में चारों कमरों का निर्माण कार्य अागामी अगस्त मास तक पूरा हो जाएगा। स्कूल में पांच कमरे पहले हैं। चार कमरे और बनने से स्कूल में 9 कमरे हो जाएंगे।कमरों का निर्माण कार्य फरवरी मास में प्रारंभ हुआ था, जो कि आजकल तेजी से जारी है। बन रहे 4 कमरों में से ऊपर बन रहे 2 कमरों का निर्माण कार्य लेंटर के नजदीक पहुंचने वाला है।राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में करीब 235 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। शिक्षा विभाग के जेई राजेश के मुताबिक स्कूल में 4 कमरे 26 लाख रुपए की मंजूरी राशि से बन रहे हैं।