पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली की तारों में स्पार्किंग से लगी आग, 30 हेक्टेयर जंगल जला, 7 घंटे में बुझी

बिजली की तारों में स्पार्किंग से लगी आग, 30 हेक्टेयर जंगल जला, 7 घंटे में बुझी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरनी | रायपुररानी वन रेंज के तहत आने वाले वन क्षेत्र में मथाना गांव के जंगल में सोमवार दोपहर को आग भड़क गई। 30 हेक्टेयर जंगल जल गया। खेर, शाल, पपड़ी, आवला आदि कई पेड़ों को नुकसान हुआ है, वहीं असंख्य वन्य जीव भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। 7 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास तेज हवा से बिजली की तारों में हुई स्पार्किंग से जंगल में आग भड़क गई। पलासरा पंचायत का लगभग 20 हेक्टेयर जंगल, मथाना गांव का 14 हेक्टेयर जंगल जल गया। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के 36 से ज्यादा कर्मचारी दोपहर से आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। लेकिन तेज हवा आग पर काबू पाने में बाधा बन रही है।

सूखे पेड़ों में सुलगती रही आग...

रायपुररानी वन रेंज अधिकारी प्रवीण यादव ने बताया कि आग बिजली की तारों की स्पार्किंग के चलते लगी। वन विभाग के 36 के करीब कर्मचारियों ने 7 घंटे लगे आग बुझाने में। शाम 6 बजे के आसपास काबू पा लिया गया है। सूखे पेड़ों में ही आग सुलग रही है। विभाग के कर्मचारी मौके पर तैनात हैं।

खबरें और भी हैं...