रायपुररानी/बरवाला|गांव रेहना के मदनी चैरिटेबल ट्रस्ट के स्कूल प्रांगण में चौथे रमजान के अवसर पर रविवार देर शाम सामूहिक रूप से आयोजित कार्यक्रम दौरान राज्यसभा सांसद व पूर्व केबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा बतौर चीफ गेस्ट उपस्थित हुईं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सैलजा ने मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई भी दी तथा बीती शाम करीब 7.15 बजे आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में उपस्थित लोगों के साथ भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने मदनी चैरिटेबल ट्रस्ट व स्कूल को 11 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुज्जर, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, एआईसीसी सदस्य प्रताप चौधरी, बलजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक मेहता, मनवीर गिल, विजय बंसल मौजूद रहे।