पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएचसी रायपुररानी में डॉक्टरों की कमी

सीएचसी रायपुररानी में डॉक्टरों की कमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएचसी रायपुररानी में डॉक्टरों की कमी

भास्कर न्यूज|रायपुररानी/बरवाला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी में डाॅक्टरों की खाली पोस्ट भरे जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। केंद्र में वर्तमान में एक एसएमओ, दो मेल, दो फीमेल व एक डेंटल सर्जन डॉक्टर का पद ही भरा हुआ है। केंद्र में वर्तमान में डॉक्टर की तीन पोस्टें खाली चल रही हैं। सोमवार को केंद्र से डॉ. धर्मेंद्र रंगा भी रिलीव हो गए हैं। डॉक्टरों के दो पद पहले ही रिक्त चल रहे हैं। केंद्र में डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। वहीं, जब इस बारे एसएमओ डॉ. संजीव गोयल से चर्चा की तो बताया कि इस बारे उच्चाधिकारी ही बता सकते हैं।

खबरें और भी हैं...