भास्कर न्यूज|बरवाला/रायपुररानी
बरवाला की बीईओ सुनीता नैन को मिसिज इंडिया इम्पीरियल मॉडल्स 2018 के फैशन शो और कंपीटिशन में मिसिज वुमन ऑफ सब्सटांस एंड स्टाइल आइकॉन का सबटाइटल मिला। बीईओ सुनीता नैन थर्ड रनरअप रहीं और उनकी इस कामयाबी पर उनके परिवार, दोस्तों और डिपार्टमेंट के लोगों ने बधाई दी। इससे पहले भी बीईओ सुनीता नैन ने कई कंपीटिशन में हिस्सा ले चुकी हैं। पिछले साल भी उन्हें इसी तरह के प्रोग्राम में इनाम जीता था। जीतने के बाद उन्होंने कहा कि विभिन्न कंपीटिशन में स्टूडेंट्स को भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।