पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एेतिहासिक पक्का तालाब की ब्यूटीफिकेशन का काम इस महीने होगा पूरा

एेतिहासिक पक्का तालाब की ब्यूटीफिकेशन का काम इस महीने होगा पूरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुररानी/बरवाला|ऐतिहासिक पक्का तालाब रायपुररानी के ब्यूटीफिकेशन कार्य आजकल तेजी से हो रहा है। ग्राम पंचायत रायपुररानी की ओर से एेतिहासिक पक्का तालाब का जीर्णोद्धार कार्य पिछले मार्च माह में शुरू करवाया गया था। ऐतिहासिक पक्का तालाब का जीर्णोद्धार कार्य चालू अप्रैल के अंत तक पूरा हो जाएगा। ग्राम पंचायत रायपुररानी के सरपंच मुकेश छाबड़ा ने बताया कि पक्का तालाब के मार्च मास में प्रारंभ करवाए गए जीर्णोद्धार कार्य के तहत अब तक चारों तरफ पाइप लग चुके हैं और प्लस्तर हो चुका है। सरपंच ने बताया कि जल्द ही टाइल्स और जालियां लगवाए जाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ग्राम पंचायत को पक्का तालाब के जीर्णोद्धार के लिए 8 लाख रुपए की सरकारी ग्रांट मिली हुई है। सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से पक्का तालाब का जीर्णोद्धार कार्य करवाए जाने के तहत तालाब की सुंदरता बढ़ जाएगी। पक्का तालाब का जीर्णोद्धार कार्य करवाए जाने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

खबरें और भी हैं...