पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|रायपुररानी/बरवाला

गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल रायपुररानी के नजदीक से आगे की जगह पर रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्ताओं की मानें तो सफाई अभियान एक कदम स्वच्छता की ओर के तहत चलाया गया। भाजपा नेता दीपक सैनी, तरसेम शर्मा नारायणपुर, जगपाल, टिंकू व गगन शर्मा आदि युवाओं का इस स्वच्छता अभियान में योगदान मिला। लोगों को इस स्वच्छता अभियान के द्वारा जागरूक किया गया कि अपने आसपास कूड़ा-कर्कट न फैलाएं। कूड़े को डस्टबिन में ही डालें। लोगों से अपील की गई कि कूड़ा-कर्कट डंपिंग ग्राउंड के बाहर सड़क पर न फेंकें। इस अवसर पर गांव गढ़ी-कोटाहा व प्यारेवाला से आए हुए ग्रामीणों की मौजूदगी भी बनी हुई थी।

खबरें और भी हैं...