बीडीपीओ आॅफिस में खाली पद भरने की मांग
भास्कर न्यूज|रायुपररानी/बरवाला
बीडीपीओ ऑफिस रायपुररानी में कर्मचारियों के रिक्त पद भरे जाने की मांग लोगों ने विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा से की है ताकि यहां पर अपने काम करवाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
ऑफिस में (एसईपीओ) समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। ऑफिस के तहत 42 पंचायतें आती हैं। ग्राम सचिवों के भी 15 पद स्वीकृत हैं। लेकिन अभी 7 ग्राम सचिव ही हैं। चपड़ासी का एक पद भरा हुआ है। वहीं, जब इस बारे बीडीपीओ मार्टिना महाजन से जानकारी चाही तो बताया कि कार्यालय में कर्मचारियों के रिक्त पद भरे जाने बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है।