रायपुररानी से यमुनानगर जाना हुआ मुश्किल, कई महीने से बस सेवा बंद
रायपुररानी/बरवाला| रायपुररानी से यमुनानगर के लिए परिवहन बस सेवा का कोई भी सीधा समय नहीं है जबकि यमुनानगर के लिए यहां से प्रतिदिन लोगों का जाना लगा रहता है। रायपुररानी से पिछले महीनों में सुबह 7.10 पर यमुनानगर के लिए सीधी बस चलती थी। लेकिन बस सेवा का सीधा समय न होने से अब यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रायपुररानी से यमुनानगर शिक्षा ग्रहण करने के लिए कई स्टूडेंट्स प्रतिदिन यमुनानगर जाते हैं। यमुनानगर इलाके की बड़ी मार्केट होने से यहां से दुकानदार अपनी दुकानों के लिए सामान भी खरीदने जाते हैं। लेकिन यमुनानगर के लिए पूरे दिन में बस सेवा का कोई भी सीधा समय नहीं है।