रायपुररानी/बरवाला | गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल रायपुररानी की बन रही बिल्डिंग का निर्माण कार्य आजकल तेजी से चल रहा है। बिल्डिंग के निर्माण कार्य के चलते बिल्डिंग के तीन कमरों का लेंटर आगामी दिनों में डाला जाएगा। बिल्डिंग में कुल 6 कमरे बनने हैं। तीन कमरे और इस मंजिल के ऊपर बनेंगे। बिल्डिंग का निर्माण कार्य फरवरी 2018 में शुरू हुआ था। बिल्डिंग का निर्माण कार्य आगामी तीन महीनों तक पूरा हो जाएगा। इस समय में स्कूल अग्रवाल धर्मशाला में चल रहा है। स्कूल की नई बिल्डिंग बनने से स्टूडेंट्स व स्टाफ को आसानी हो जाएगी।