रायपुररानी/बरवाला |पीएचसी हंगोला में लंबे समय से डॉक्टर का एक पद रिक्त चल रहा है। पीएचसी हंगोला में लंबे समय से एक ही महिला डॉक्टर है। पीएचसी में डॉक्टर्स के दो पद स्वीकृत हैं लेकिन केंद्र में लंबे समय से एक ही डॉक्टर है। केंद्र में डॉक्टर का रिक्त पद भरे जाने की मांग कई बार उठ चुकी है लेकिन नतीजा शून्य ही रहा है। पीएचसी हंगोला पर करीब 28 हज़ार जनसंख्या स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर है। पीएचसी के तहत 26 गांव आते हैं। पीएचसी के तहत 5 सब-सेंटर भी आते हैं लेकिन केंद्र में लंबे समय से डॉक्टर का एक पद रिक्त चल रहा है। गांव हंगोला व आसपास के गांवो के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से केंद्र में डॉक्टर का रिक्त पद भरे जाने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य विभाग का दायित्व बनता है कि वह केंद्र में डॉक्टर के रिक्त चल रहे पद पर डॉक्टर की तैनाती करे।