पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गढ़ी कोटाहा का हाई स्कूल हुआ अपग्रेड, 12वीं में एडमिशन के लिए दूसरे गांव नहीं जाना पड़ेगा

गढ़ी-कोटाहा का हाई स्कूल हुआ अपग्रेड, 12वीं में एडमिशन के लिए दूसरे गांव नहीं जाना पड़ेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|रायपुररानी/बरवाला

गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल गढ़ी-कोटाहा अपग्रेड हो गया है। स्कूल का दर्जा अब 12वीं कक्षा तक हो गया है। स्कूल में अगले दिनों में 11वीं कक्षा के दाखिले शुरू हो जाएंगे। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय गढ़ी-कोटाहा को अपग्रेड करवाए जाने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। गढ़ी-कोटाहा इलाके का आबादी बाहुल्य गांव है।

गढ़ी-कोटाहा के हाई स्कूल में वर्तमान में छठी कक्षा से 10वीं कक्षा तक 249 स्टूडेंट्स शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। स्कूल का दर्जा 12वीं तक होने से गांववासियों में खुशी है। वहीं, गढ़ी-कोटाहा का स्कूल अपग्रेड होने से अब नजदीकी गांव फिरोजपुर के 10वीं कक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को भी गढ़ी-कोटाहा के स्कूल में 11वीं कक्षा में दाखिला लेने की आसानी होगी। इस बारे खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी सतपाल से जानकारी ने बताया कि गढ़ी-कोटाहा स्कूल अपग्रेड हो चुका है।

स्कूल में जल्द ही प्रिंसिपल की तैनाती हो जाएगी। स्कूल में 11वीं कक्षा के दाखिले भी 10वीं का परिणाम आने के बाद शुरू हो जाएंगे। सीनियर सेकंडरी स्कूल का दर्जा मिलने पर अब स्कूली बच्चों को 12वीं कक्षा में आर्ट्स, कॉमर्स तथा साइंस विषय की पढ़ाई की सुविधा भी यहीं पर हासिल होगी। स्कूल अपग्रेड होने के चलते स्टूडेंट्स को अब दूसरें में गांवों में 12वीं क्लास में पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...