पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना 18 अप्रैल को

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना 18 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुररानी/बरवाला|पूर्व विधायक दीवान पवन कुमार साहनी ने सोमवार को रायपुररानी व नजदीकी दर्जनों गांवों का दौरा किया। दौरे के दौरान दीवान पवन कुमार साहनी ने बताया कि विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला आगामी 18 अप्रैल को पंचकूला में मौजूदा सरकार के विरुद्ध धरना देंगे। धरने के दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहेंगे। पूर्व विधायक दीवान पवन कुमार साहनी के मुताबिक सोमवार को गांव शाहजहांपुर, गोलपुरा, नगोली, लाहा तथा रायपुररानी व शहजादपुर तथा नारायणगढ़ का दौरा करके ग्रामीणों को 18 अप्रैल को पंचकूला में कांग्रेसियों की ओर से किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की गई है ताकि इस प्रदर्शन को सफल बनाया जा सके।

खबरें और भी हैं...