पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में घुसकर एक लड़के को पीटा, जान से मारने की धमकी

घर में घुसकर एक लड़के को पीटा, जान से मारने की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुररानी | रायपुररानी में एक लड़के के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। रोहित को चोटें अाई हैंै। लोगों ने बचाया। मारपीट के बाद आरोपी जाते-जाते रोहित को जान से मारने की धमकी देकर गए। रोहित को यहां रायपुररानी पीएचसी सेंटर में एडमिट करवाया गया। हालात को गंभीर देखते हुए उसे सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल में रेफर किया गया। रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उस पर विक्की और उसके साथियों ने हमला किया। एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी विक्की और उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-323, 452, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...