पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने डीसी काे सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने डीसी काे सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|रायपुररानी/बरवाला

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर डीसी पंचकूला को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के समय श्रवण कुमार जांगड़ा ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपनी हड़ताल शुरू करने से पहले निकाय मंत्री कविता जैन को 18 मार्च को ज्ञापन देते हुए सभी मांगों के बारे में अवगत करवाया था। इसके साथ ही आंदोलन का नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद 9 मई से 11 मई तक 3 दिन की हड़ताल का आह्वान किया था, लेकिन सरकार द्वारा इस आंदोलन की अनदेखी करने के बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मजबूरन इस हड़ताल को 3 दिन के लिए और बढ़ाना पड़ा। सरकार इस आंदोलन को अवैध करार दे रही है और एस्मा लगाकर के कर्मचारियों को दहशत में ले जाना चाहती है। आंदोलन को खत्म दमन चक्कर के बलबूते पर करवाना चाहती है। हड़ताल को आगे 3 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। अभी यह आंदोलन नगरपालिका कर्मचारी संघ का है। जांगड़ा ने बताया कि डीसी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है जिसके चलते सर्व कर्मचारी संघ मांग करता है कि जल्द से जल्द सरकार दमनात्मक कार्रवाई छोड़ते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल से बातचीत करके उनकी मांगों व समस्याओं का समाधान करें।

खबरें और भी हैं...