जिले में 2.74 लाख मजदूर पंजीकृत
रायसेन| असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के पंजीयन के लिए एक अप्रैल 2018 से चल रहे अभियान में पंचायतों एवं नगरीय निकायों में अब तक 2 लाख 74 हजार मजदूरों का पंजीयन किया जा चुका है। जपं औबेदुल्लागंज में 44459, सांची में 39834,बाड़ी में 38785, उदयपुरा में 28827, गैरतगंज में 25331, सिलवानी में 27083 तथा बेगमगंज में 18709 असंगठित मजदूरों का पंजीयन किया गया है।