पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिस महिला को उदयपु रा से रेफर किया, उसकी जननी एक्सप्रेस में सामान्य डिलेवरी

जिस महिला को उदयपु रा से रेफर किया, उसकी जननी एक्सप्रेस में सामान्य डिलेवरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांदपुर गांव में रहने वाली एक महिला काे डिलेवरी के लिए उदयपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसे वहां से रायसेन रेफर कर दिया गया। महिला हल्की बाई पति भोला को जब जननी एक्सप्रेस से रायसेन लाया जा रहा था, इसी दौरान सागर रोड स्थित आमखेड़ा गांव के पास हल्की की डिलेवरी जननी एक्प्रेस में ही हो गई। जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर हाेने के कारण जच्चा-बच्चा को देवनगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। हल्की ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा पर सवाल उठता है कि जब महिला की नार्मल डिलेवरी कराई जा सकती है तो उन्हें जिला अस्पताल क्यों रेफर किया जाता है। उदयपुरा के प्रभारी बीएमओ केके सिलावट का कहना है कि महिला को पानी निकलने की समस्या थी, इसलिए रेफर किया गया था।

खबरें और भी हैं...