पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बम्हौरी पंचायत के 14 पंचों ने सरपंच सचिव की कार्यप्रणाली से नाराज होकर दिए इस्तीफे

बम्हौरी पंचायत के 14 पंचों ने सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली से नाराज होकर दिए इस्तीफे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| जनपद पंचायत सिलवानी की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कस्बा बम्हौरी के 14 पंचों ने सामूहिक रूप से सरपंच औ सचिव की कार्य प्रणाली से नाराज होकर अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। सभी पंच शनिवार को ग्रामसभा की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरपंच की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। सरपंच पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामसभा में नोडल अधिकारी की अनुपस्थिति में सचिव सीबी चौबे को इस्तीफे सौंप दिए। इससे पहले उपसरपंच दीपक साहू ने भी मनमानी करने के आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था।

पंचों ने मासिक बैठक नहीं होना एवं अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। जिन पंचाें ने अपने इस्तीफे सौंपे हैं ,उनमें वार्ड 1 की पंच रूबीना बी, वार्ड 2 से रेवतीबाई, वार्ड 5 से संगीता रजक, वार्ड 6 से संदीप कुमार नेमा, वार्ड 7 से अमित जैन, वार्ड 9 से बसंती बाई, वार्ड 11 से दीपक साहू, वार्ड 12 से शिखा राय, वार्ड 13 से काशीबाई, वार्ड 15 से शालमा बी, वार्ड 16 से बिसमिल्ला बी, वार्ड 17 से बेगम बी, वार्ड 19 से हरिशंकर कुशवाह और वार्ड 20 से कमलसिंह मेहरा शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...