पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज निकाली जाएगी रैली

सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज निकाली जाएगी रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन | शहर में अंबेडकर जयंती के एक दिन बाद रविवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति युवा संघ के बैनर तले पुलिस के कड़े पहरे में रैली निकाली जाएगी। इसके लिए शहर के ग्यारह प्वाइंट पर तो पुलिस तैनात रहेगी, वहीं दूसरी ओर रैली के साथ भी पुलिस चलेगी। इतना ही नहीं शहर के 18 स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस रैली पर नजर रखेगी। कुछ दिन पहले बंद के दौरान कई शहरों में हुए उपद्रव को लेकर पुलिस पूरी तरह से एहतियात बरत रही है।

खबरें और भी हैं...