पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम बंद होने से परेशान हुए लोग,नहीं निकला कैश

एटीएम बंद होने से परेशान हुए लोग,नहीं निकला कैश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार के शहर में कई एटीएम से पैसे नहीं निकलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालत यह है कि शादियों को लेकर लोगों को आवश्यक खरीदारी करना थी लेकिन पैसे नहीं निकल पाने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए। शहर में दो दर्जन एटीएम हैं। इनमें से शनिवार को आठ एटीएम बंद थे, जो चालू थे उनमें कैश नहीं था। बैंक प्रबंधन छुट्टी होने से कैश खत्म होने की बात कह रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शादियां और छुट्‌टी होने के कारण लोग पैसे के लिए एटीएम के बाहर लाइन लगाए खड़े रहे लेकिन जब वे अंदर पहुंचे तो मशीन से कैश ही नहीं निकला। वहीं कई जगह एटीएम बंद होने की सूचना लगा दी गई थी। खास बात यह है कि एसबीआई की सागर रोड स्थित मुख्य ब्रांच के एटीएम में बंद थे, जबकि यहां तो कैश की उपलब्धता अधिक रहती है। शनिवार को यहां से भी लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। शादी की खरीदारी करने के लिए घर से निकले गिरधारी लाल ने बताया कि कई एटीएम से पैसे निकालने के लिए प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

छुट्‌टी के कारण बनी स्थिति
छुट्‌टी के कारण एटीएम से कैश खत्म हो गया होगा, इसलिए लोगों को परेशानी हुई होगी। एक दिन बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। पीके सिन्हा,मैनेजर लीड बैंक, रायसेन

खबरें और भी हैं...