पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विमोचन... नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने किया भास्कर की पत्रिका का विमोचन

विमोचन... नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने किया भास्कर की पत्रिका का विमोचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| शहर में एक कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष जमना सेन और सीएमओ ज्योति सुनेरे सहित 6 पार्षदोें की उपस्थिति में दैनिक भास्कर की 32 पेजों वाली पत्रिका स्वच्छता का वास हमारा रायसेन का विमोचन किया गया। इस पत्रिका को कॉमिक्स के रूप में प्रकाशित किया गया है। इसमें स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी बिंदुओं को चित्रों के माध्यम से समझाया गया है। इसको पढ़ने के बाद एक आम व्यक्ति को भी इस बात की आसानी से समझ आ जाएगी की सूखा और गीला कचरा किन डस्टबिन में डाला जाना है। घर-घर से कचरा एकत्रित करने के लिए वाहन आते हैं, उनमें ही कचरा डाला जाना है। घरों के आसपास कचरा न डालकर वहां साफ-सफाई रखना है। जिससे गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। इसके अलावा स्वच्छता एप के बारेे में भी जानकारी दी गई है। इस एप को डाउन लोड कर मोहल्ले की समस्याओं का फोटो खीचकर अपडेट करने पर ही नगरपालिका के कर्मचारी तय समय में समस्या का समाधान करेंगे। शहर की नगरपालिका स्वच्छता सर्वेक्षण में पहली बार शामिल की गई है। इसको लेकर आगे भी इस तरह के स्वच्छता सर्वेक्षण होने पर शहर की नगरपालिका रैंकिंग में अच्छा स्थान हासिल कर सके। इसके लिए जिले के सभी नगरपालिका, नगर परिषद और दैनिक भास्कर ने मिलकर ये प्रयास किया है।

खबरें और भी हैं...