पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती: निकाली वाहन रैली,समाज के युवाओं ने लगाए जय घोष, आज भी निकलेगी शोभायात्रा

परशुराम जयंती: निकाली वाहन रैली,समाज के युवाओं ने लगाए जय घोष, आज भी निकलेगी शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर मंगलवार को शहर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने शहर के मुख्य मार्गों से दो पहिया वाहन रैली निकाली और भगवान परशुराम के जयघोष लगाए। रैली में करीब 250 से अधिक दोपहिया वाहन शामिल किए गए थे। सभी वाहनों पर भगवा ध्वज पताकाएं लगाई गई थीं। रैली में आगे खुली जीप में भगवान परशुराम की बड़ी तस्वीर रखी गई थी। इसके पीछे युवा अपनी बाइकों पर सवार होकर चल रहे थे। इसको लेकर उनमें खासा उत्साह था।

आज सुबह साढ़े आठ बजे शोभा यात्रा

भगवान परशुुराम जन्मोत्सव को लेकर बुधवार को शहर के पाटनदेव मंदिर से शोभायात्रा शुुरू होगी जो महामाया चौक होते हुए रामपुर (नवाबपुर) स्थित मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। शोभा यात्रा में बैंड,डीजे के साथ ही अखाड़े भी शामिल रहेंगे। वहीं बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल होंगे।

रखा लोगों का ध्यान

वाहन रैली की शुरुआत में ही बता दिया गया था कि सभी को दो-दो की लाइन में चलना है। इसके चलते तिराहे-चौराहे छोड़कर पाटनदेव हनुमान मंदिर से इंडियन चौराहे तक लाइन से ही वाहन लाए गए। इसके बाद महामाया चौक पर पंडितों ने अपने विचार रखे। इस दौरान कहा गया कि समाज की युवा पीढ़ी को माथे पर तिलक जरूर लगाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...