पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिता का आरोप: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून के लिए मांगे 10 हजार रुपए

पिता का आरोप: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून के लिए मांगे 10 हजार रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून के लिए दस हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। गगनवाड़ा निवासी एक गर्भवती के ऑपरेशन के लिए खून के जरूरत थी। जब उसका पति ब्लड बैंक पहुंचा तो वहां तैनात कर्मचारियों ने कहा कि खून तो तुम्हें मोल लेना पड़ेगा। इसके लिए दस हजार रुपए लगेंगे। इसके चलते शाम तक महिला का ऑपरेशन नहीं हो पाया। पूरा परिवार आशा (23)की जान बचाने परेशान होता रहा।

गगनवाड़ा निवासी कोमलसिंह सिलावट ने सोमवार को प|ी आशा को बरेली अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को वहां से डॉक्टरों ने आशा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आशा की जेठानी प्रेमबाई और पति कोमलसिंह सिलावट ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें सोेनोग्राफी कराने के लिए कहा। रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि बच्चे की धड़कनें नहीं चल रही हैं, इसलिए आशा का ऑपरेशन करना पड़ेगा।

बच्चे की धड़कने बंद होने के बाद ऑपरेशन के लिए खून न मिलने से परेशान होता रहा कोमल का परिवार।

पति बोला- मेरा ले लो खून

ब्लड बैंक में खून न होने और दस हजार रुपए में मिलने की बात सुनकर आशा के पति कोमलसिंह ने कहा कि मेरा खून ले लो तो ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने कहा कि तुम्हारा वजन कम है, इसलिए खून नहीं ले सकते। इसको लेकर कोमलसिंह जिला अस्पातल में परेशान होता रहा।

आरोप सही नही है : ब्लड बैंक में तैनात डेनिस जार्ज ने कहा कि एक व्यक्ति ब्लड के लिए आया तो था, उसे ए प्लस ब्लड की जरूरत थी। हमने उससे कहा कि हीमोग्लोबिन की मात्रा पता करके बता दो। जिससे पता लग सके कि कितने ब्लड की जरूरत होगी, लेकिन बाद में वह लौटकर नहीं आया। पैसे मांगने का आरोप सही नहीं है।

खबरें और भी हैं...