पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल स्टोर के ताले तोड़े तो उठ रही थीं लपटें

मेडिकल स्टोर के ताले तोड़े तो उठ रही थीं लपटें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात साढ़े ग्यारह बजे मेरी दुकान पर दूध की गाड़ी खाली हो रही थी, उसी दौरान मैंने देखा कि पास की दुकान की शटर से धुआं निकल रहा है। तब दुकानदार को फोन करके इसकी जानकारी दी। वे मौके पर पहुंचे और दुकान खोली तो दुकान में कहीं आग नहीं लगी थी। इसके बाद पास की दुकान खोली तो वहां भी आग नहीं लगी थी, जबकि धुआं बड़ी मात्रा में निकल रहा था। इसके बाद मेडिकल स्टोर के ताले तोड़े तो उसके अंदर लपटें उठ रही थीं। मौके पर नगरपालिका की दो फायर ब्रिगेड पहुंचीं और वहां पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। यह कहना था प्रत्यक्षदर्शी मनोज गुरुनानी का।

शहर के अंदर से गुजरे एनएच 146 पर नगरपालिका के सामने सोमवार की रात साढ़े ग्यारह बजे एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई। धुआं निकलता देख वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। नपा की दो फायर ब्रिगेड और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

नगरपालिका के सामने सोमवार की रात साढ़े ग्याहर बजे लगी आग।

दुकान संचालक ने पुलिस से की शिकायत

जय मेडिकल स्टोर के संचालक होशंगाबाद रोड भोपाल में रहने वाले आशीष सक्सेना पुत्र डॉ. जयप्रकाश सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनका कर्मचारी दुकान पर बैठता है। रात को जानकारी मिलने पर गेंदालाल दुकान पर पहुुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने दुकान के ताले तोड़कर आग बुझाई। दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना लग रही है। आग लगने के कारण करीब साढ़े छह लाख रुपए का नुकसान होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...