पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरी मर्जी के बिना पति ने कर ली दूसरी शादी

मेरी मर्जी के बिना पति ने कर ली दूसरी शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| उदयपुरा तहसील के कुचवाड़ा गांव से आई जानकी नामदेव ने कलेक्टर भावना वालिंबे को आवेदन देते हुए बताया कि मेरी शादी 2007 में कुचवाड़ा निवासी देवेन्द्र नामदेव पुत्र शिवप्रसाद नामदेव से हुई थी। मेरे दो बच्चे हैं। इसके बाद भी पति देवेन्द्र द्वारा मुझे 2-3 साल से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। यही नहीं पति ने मेरी मर्जी के विरुद्ध ग्राम कुचवाड़ा की ही तारा लोधी पुत्री हरगोविंद लोधी के साथ 11 जनवरी 2018 को शादी कर ली है। जानकी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में उदयपुरा थाने में भी शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कलेक्टर श्रीमती वालिंबे ने एसडीएम बरेली को इस प्रकरण की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...