पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुटीर कहा तो चौथी किस्त में गड़बड़ हो जाएगी,प्रधानमंत्री आवास बोलना

कुटीर कहा तो चौथी किस्त में गड़बड़ हो जाएगी,प्रधानमंत्री आवास बोलना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| प्रधानमंत्री आवास को लोगों द्वारा कुटीर बोलने पर नगरपालिका अध्यक्ष जमना सेन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस राशि से आपके अच्छे मकान बन रहे हैं, इसलिए इन्हें कुटीर नहीं प्रधानमंत्री आवास बोलिए। यदि अब कोई प्रधानमंत्री अावास को कुटीर बोलेगा तो उसकी चौथी किस्त गड़बड़ हो सकती है। मंगलवार को हितग्राही सम्मेलन में प्रधान मंत्री आवास के लिए तीसरी किस्त की राशि जारी करने के लिए नगरपालिका ने कार्यक्रम रखा था। इसमें 272 लोगों को प्रधानमंत्री आवास के लिए तीसरी किस्त वन क्लिक से जारी की गई। इससे पीएम आवास के लिए चयनित प्रत्येक व्यक्तियों के खाते में 1 लाख पंद्रह हजार रुपए की तीसरी किस्त जारी की गई।

खबरें और भी हैं...