पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संभागीय मुख्यालयों पर 7 मई से सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण

संभागीय मुख्यालयों पर 7 मई से सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 9 वीं में विज्ञान और गणित विषय व कक्षा 11 वीं में विज्ञान और वाणिज्य संकाय में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया है। नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में इन विषयों की एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें ही मान्य होगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिये हाई स्कूल स्तर के विज्ञान एवं गणित विषय का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है। प्रशिक्षण 7 मई से 29 जून तक संभागीय मुख्यालयों पर 8 चरणों में सम्पन्न होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गणित और विज्ञान विषय के 14 हजार शिक्षकों को स्त्रोत समन्वयक प्रशिक्षण देंगे।

खबरें और भी हैं...