गुलगांव के आदतन अपराधी को किया जिला बदर
रायसेन|कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा विभिन्न अपराधों में आरोपी विनोद पाल पुत्र नन्हूलाल पाल निवासी गुलगांव थाना सांची को एक वर्ष के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2009 से लगातार हिंसात्मक आपराधिक घटनाओं के द्वारा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करता आ रहा है। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी विनोद पाल को रायसेन जिले के साथ ही उसके सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, होशंगाबाद एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासित किया गया है।