जिले में 20 को मनाया जाएगा उज्ज्वला दिवस
जिले में 20 को मनाया जाएगा उज्ज्वला दिवस
रायसेन| विशेष अभियान सबका साथ, सबका गांव, सबका विकास के तहत एलपीजी के महत्व को बताने के लिए 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिले में 18 स्थानों पर एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। इन एलपीजी पंचायतों में लोगों को एलपीजी के सुरक्षित उपयोग और एलपीजी के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी।