पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंडितों ने माइक से समझाई शादी की रस्में फिर पढ़े मंत्र, शिकायत पर 4 बाल विवाह रुकवाए

पंडितों ने माइक से समझाई शादी की रस्में फिर पढ़े मंत्र, शिकायत पर 4 बाल विवाह रुकवाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में अक्षय तृतीया को लेकर बुधवार के दिन 17 स्थानों पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह सम्मेलन रखे गए। इनमें 876 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वहीं बाल विवाह की चार शिकायतों पर उन्हें सरकारी अमले ने रुकवाया।

नगर से 10 किमी दूरी पर स्थित धनियाखेड़ी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सम्मेलन रखा गया। इसमें शामिल होने के लिए 36 जोड़ों सहित वर वधु पक्ष के लोग शामिल हुए। सम्मेलन स्थल पर आने वाले लोगों को पहले भोजन कराया जा रहा था। इस काम में सरपंच धनसिंह बैरागी सहित गांव के 35 लोगों की टीम सहयोग कर रही थी जैसे उन्हीं के घर में शादी हो। वे कहते हैं ये पुण्य का काम है। सम्मेलन स्थल पर आए लोग पंडाल के आसपास समूहों में बंट गए। तय स्थानों पर वर-वधु को बैठा दिया। पंडितों के समूह ने माइक से शादी की प्रक्रिया समझाकर मंत्रोच्चार के बीच शादियां करवाईं। वर-वधुओं के पास विवाह में लगने वाली सामग्री पहले ही पहुंचा दी गई थी। इसी दौराना दो निकाह भी कराए गए। वहीं सालेरा में 80 विवाह होने की जानकारी मिली है।

सरकारी विवाह सम्मेलन में धनिया खेडी गांव के लोग घर की तरह करते हैं शादियां

17 स्थानों पर हुए विवाह सम्मेलन

अक्षय तृतीया पर 17 स्थानों पर अलग-अलग सामूहिक सम्मेलन रखे गए। इनमें सांची जनपद में 4, गैरतगंज में 3, सिलवानी में 1, उदयपुरा में 2, औबेदुल्लागंज में 3 और बाड़ी में 4 स्थानों पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह सम्मेलन रखे गए। अपने विधान सभा क्षेत्र में वनमंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपालसिंह राजपूत, पर्यटन मंत्री रामपालसिंह राजपूत वे इन विवाह सम्मेलन में शामिल हुए और वरवधुओं को अशीर्वाद दिया।

चार जगह रोके बाल विवाह

जिले में चार जगह से बाल विवाह होने की सूचना आई थी। इनको रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रतनपुर, अमरावद डेम, दीवानगंज और झिरनिया में बाल विवाह की सूचना मिली थी। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी संजय गहरवाल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर ये शादियां रुकवा दी गई हैं।

विवाह सम्मेलन के दौरान वरमाला पहनाती वधु।

बरेली:कामतौन में 173 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

ग्राम पंचायत कामतौन में 173 जोड़े विवाह सम्मेलन में शामिल होकर परिणय सूत्र में बंधे। इनमें बरेली के साथ बाड़ी, उदयपुरा और सिलवानी क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। सरपंच एवं आयोजन समिति के संयोजक हीराभैया धाकड़, सचिव नरेश धाकड़ ने बताया कि इसमें सभी समाजों के युवक, युवतियों के विवाह के लिए पंजीयन कराए गए थे। पुरस्कार भी दिए गए।

सिलवानी:16 जोड़ों का हुआ विवाह, सामग्री बांटी

विवाह सम्मेलन में लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि कन्यादान करना एक पुनीत कार्य है। मुख्यमंत्री कन्या दान विवाह योजना के तहत बुधवार को जनपद पंचायत तथा नगर परिषद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 16 जोड़ों का विवाह कराया गया और सामग्री बांटी गई।

उदयपुरा:28 दूल्हों ने एक साथ निकाली बारात

रघुवंशी मैरिज गार्डन में रघुवंशी समाज के विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 28 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन में सामूहिक बारात भी निकाली गई। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच वर बधु ने सात फेरे लिए। विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने कार्यकारी अध्यक्ष फूल सिंह रघुवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सलामतपुर| शाहपुर पंचायत में 72 शादियां करवाई गईं। यहां वरवधुओं को आशीर्वाद देने के लिए वनमंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार पहुंचे उन्होंने योजना के तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

उदयपुरा/ देवरी| रमपुरा गांव के नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 21 जोड़ों का विवाह कराया गया। वहीं सतहरी में 62 जोड़ों का विवाह कराया गया। गर्मी अधिक होने के कारण सामूहिक विवाह सम्मेलन में दूल्हा दुल्हन व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला बाल विकास के अधिकारी दोनों जगह नजर रखे हुए थे और जांच पड़ताल भी की गई।

खबरें और भी हैं...