पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों की पिटाई के डर से भागा ड्राइवर कुएं में गिरा

लोगों की पिटाई के डर से भागा ड्राइवर कुएं में गिरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने रस्सी डालकर ड्राइवर को बाहर निकाला

भास्कर संवाददाता| रायसेन

सागर रोड पर आमखेड़ा गांव के समीप मंगलवार रात बस से टकराने के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में फंसे ड्राइवर को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर बैठा दिया। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में लोगों भी भीड़ लग गई, जिससे ड्राइवर घबरा कर खेतों की तरफ भाग गया। अंधेरे के कारण वह खेत में बने कुएं में गिर गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरे ड्राइवर काे बाहर निकाला और उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

देहगांव थाना प्रभारी राजपाल जादौन ने बताया कि रायसेन से दीपक बस सर्विस की बस बम्हौरी-सिलवानी जा रही थी, जबकि ट्रक रायसेन की तरफ जा रहा था। मंगलवार रात पौने ग्यारह बजे ट्रक क्रमांक एमपी 07 जीएच 5723 के चालक ने पहले बस को टक्कर मारी। इसके बाद चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलट गया। ट्रक ड्राइवर उसमें फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। घायल ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे बैठा था, तभी बस के यात्री और ग्रामीण वहां पर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। इस हादसे को लेकर लाेग तरह-तरह की बातें करने लगे, जिससे ट्रक ड्राइवर घबरा गया और लोगों की पिटाई के डर से खेत की तरफ भाग गया। अंधेरे के कारण उसे बिना मुंडेर का कुआं दिखाई नहीं दिया, जिससे वह कुएं में गिर गया।

40 फीट से ज्यादा गहरा था कुआं, 10 फीट था पानी

खेत में बना कुआं करीब 40 फीट से ज्यादा गहरा था, जिसमें करीब 10 फीट पानी भरा हुआ था। यह तो गनीमत रही कि लोगों ने ट्रक ड्राइवर को भागते हुए देख लिया था, नहीं तो कोई बड़ी अनहोेनी हाे सकती थी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक ड्राइवर को रस्सियों के सहारे कुएं से बाहर निकाला और उसे तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया।

खबरें और भी हैं...