- Hindi News
- National
- शहर में पक्षियों के लिए पेड़ों पर लटकाए 100 जलपात्र, रोज नपा ही भरेगी पानी
शहर में पक्षियों के लिए पेड़ों पर लटकाए 100 जलपात्र, रोज नपा ही भरेगी पानी
तेज गर्मी के कारण जहां एक ओर लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पक्षियों को साफ पानी आसानी से मिल सके, इसके लिए बुधवार को नगरपालिका ने शहर की मुख्य सड़कों पर मिट्टी के पात्र टंगवाए हैं। इनमें से अधिकतर पात्र पेड़ों पर इस तरह से लटकाए गए हैं कि इनमें नगरपालिका के कर्मचारी आसानी से पानी भर सकें। नगरपालिका ने इसके लिए अपनी ओर से 100 मिट्टी के पात्र मंगवाकर जगह-जगह लगवाए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस काम की शुरुआत दशहरा मैदान के पास सामुदायिक भवन से की। इसके बाद सांची रोड, चिनार पार्क, सागर रोड, कलेक्टोरेट सहित अन्य स्थानों पर इन जल पात्रों को लटकाया गया है।