पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंडितों ने युवाओं से कहा शिखा रखें, यही ब्राह्मण की पहचान

पंडितों ने युवाओं से कहा-शिखा रखें, यही ब्राह्मण की पहचान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम को लेकर बुधवार को शहर के मुख्य मार्गों पर विप्र समाज के लोगों ने बैंड, ढोेल और डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान विप्र युवा अपने हाथों में तलवार,फरसा लिए हुए थे। वे भगवान परशुराम के जयघोष लगा रहे थे। शोभायात्रा रामपुर मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। वहां भगवान परशुराम की आरती के बाद शहर के वरिष्ठ पंडितों ने कहा कि युवा पीढ़ी तिलक लगाए और शिखा भी रखे। यही ब्राह्मणों की पहचान है। ब्राह्मणों को अपनी वेशभूषा और पहनावे का ध्यान रखना चाहिए।

शस्त्रों का किया प्रदर्शन : विप्रों ने परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा में हाथों में शस्त्र भी थामे और उनका प्रदर्शन भी किया। युवाओं ने तलवार और फरसे घुमाकर इनका जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ढोलों की थापों ने उनका उत्साह बढ़ाया।

परशुराम जयंती

विप्र समाज के लोगों ने बैंड, ढोेल और डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली, लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत

फूल बरसाकर किया स्वागत

शोभायात्रा का स्वागत शहर में दर्जनों स्थानों पर किया गया। इसमें सजे हुए रथों पर भगवान परशुराम के चित्र और प्रतिरूप विराजित किए गए थे। पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपालसिंह राजपूत और मंत्री जालमसिंह ने भी शोभायात्रा का रास्ते में अभिवादन किया।

तीन किलोमीटर पैदल चले विप्र

शहर के विप्र पाटनदेव हनुमान मंदिर से शोभायात्रा में शामिल हुए। वे सागर तिराहा,महामाया चौक, इंडियन चौराहे से होते हुए रामपुर मंदिर पहुंचे। उन्होंने तेज धूप में भी पैदल चलकर 3 किलोमीटर की दूरी तय की।

खबरें और भी हैं...