कामाख्या तीर्थ दर्शन यात्रा 24 को, 124 लोग चयनित
रायसेन| मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 24 अप्रैल को कामाख्या तीर्थ दर्शन यात्रा आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के लिए जिले से 124 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है। कामाख्या तीर्थ दर्शन यात्रा में यात्रियों के साथ शासकीय अनुरक्षक के रूप में राजेश साहू, मोहरसिंह पाल, सुनील विश्वकर्मा को भेजा जा रहा है।