वनकर्मियों ने पकड़ा पत्थर से भरा ट्रक
रायसेन| वन विभाग के अमले ने पठारी वन परिक्षेत्र से पत्थर से भरा एक ट्रक पकड़ा है। इसमें 72 नग पत्थर भरे पाए गए हैं। जब्त हुए ट्रक क्रं. एमपी 09 एचएफ 5774 से खोड़े के पत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार ट्रक द्वारा पठारी के पास वन क्षेत्र पीएफ 72 से पत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा था। वन अमले ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त करते हुए चालक जीवन को भी हिरासत में ले लिया है। ट्रक रायसेन पुरानी तहसील निवासी कमाल अहमद का होना बताया जा रहा है। कार्रवाई में डिप्टी रेंजर बालाराम जाटव, प्रभात यादव, वन रक्षक संजय मौर्य, मनीष छारी, सलमान बैग, पीएस ददोरिया का सहयोग रहा।