16 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा
रायसेन। मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी आसमान पर बादल छा रहे हैं। 24 घंटे के भीतर फिर से गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। हालांकि बुधवार से दिन और रात के पारे में वृद्धि होने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह से ही तेज गर्मी ने सभी को बेहाल कर रखा था। इस दौरान गुल हो रही बिजली से लोगों को उमस और गर्मी से परेशान होना पड़ा। रविवार-सोमवार की रात में भी कई बार बिजली गुल हुई।