आवेदन में ये रखी समस्याएं
संकुल केंद्र कन्या उमावि रायसेन सहित सांची ब्लॉक में समयमान वेतन निर्धारण एवं उसके भुगतन संबंधी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके कारण आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन में सेवा पुस्तिकाओं को अपडेट नहीं किया गया है। इनमें अवकाश सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां अधूरी हैं। सातवें वेतन मान का एरियर और अध्यापक संवर्ग के 6 वे वेतनमान गलत तरीके से निर्धारित किया गया है। ज्ञापन देने वालों में बनेसिंह वर्मा,सीताराम रायकवार सहित कई शिक्षक मौजूद थे।