नयापुरा-अगरिया रोड पर बिलारखोह में शुक्रवार को दोपहर के समय दो घरों में आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आगजनी की सूचना ग्रामीणों ने नपा की दमकलों को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली रायसेन से दो दमकलें मौके के लिए रवाना हो गईं। गांव के गब्बर सिंह और ज्ञान सिंह गूजर के घरों में लगी थी। ग्रामीणजनों की मदद से दमकल चालक संतोष नाहरिया ने लगभग दो घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। इस अाग से लगभग 40 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। गब्बर सिंह ज्ञान सिंह गूजर ने तहसीलदार रायसेन दीपक कुमार पांडेय से नुकसान का सर्वे करवा कर राहत राशि दिलाने का आग्रह किया है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 28 किमी दूर बिलारखोह में शुक्रवार को दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किंट की वजह से यह आग लगी थी। इस आग में जलकर दो पड़िया सहित एक बैल की जलने से मौत हो गई।
टायर पंचर होने से पिकअप वाहन आटो से टकराया, बाल बाल बचे लोग
रायसेन| नगर से चार किमी दूर गोपालपुर के पास सवारी आटो और लोडिंग पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। यह तो गनीमत रही कि ऑटो में बैठे लोग उतर कर सड़क किनारे पानी पीने लगे। तभी वहां से निकल रहे पिकअप वाहन का टायर पंचर हो गया है अौर वह अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गया। संयोग से एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया है कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक लोडिंग पिकअप वाहन सांची रोड से गोपालपुर होते हुए रायसेन की तरफ आ रहा था। तभी गोपालपुर में रोड किनारे खड़े एक सवारी आटो से वह भिड़ गया। हालांकि इस सड़क हादसे में कोई जनहानि नहीं हो सकी है। इस सड़क दुर्घटना में सवारी आटो सहित लोडिंग वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।