रायसेन | आॅटो से उतरकर पानी पीने के लिए गए लोगों की जान बच गई इसलिए वे खुश हैं। वाक्या यूं हुआ कि शुक्रवार सुबह 10 बजे करीब ऑटो सवार भगवानसिंह और गुड्डू दोनों शहर की सागर रोड़ पर पटना के पास पहुंचे तो वे सड़क किनारे ऑटो खड़ा करके पानी- पीने के लिए चले गए। इसी बीच ईंटों से भरा एक मिनी ट्रक वहां से निकल रहा था। उस ट्रक के आगे का पहिया पंचर हो गया। इससे अनियंत्रित होकर वह मिनी ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो में जा घुसा। इससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन जो लोग पहले ऑटो में बैठे हुए थे उनकी जान बच गई। यदि वे ऑटो में बैठे हुए होते तो बढ़ा हादसा हो सकता था।
शहर के पटना के पास खड़े ऑटो में घुस गया इँटों से भरा मिनी ट्रक।
जान बचने से खुश है
ऑटो से उतरकर पानी पीने गए भगवानसिंह और गुड्डा के मुताबिक वे ऑटो से शहर की ओर जा रहे थे। अचानक तेज प्यास लग आने के कारण ऑटो पटना सागर रोड़ पर खड़ा कर दिया। इसी दौरान मिनी ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हम भी घटना के समय वहां से भाग कर बचे। नहीं तो बढ़ी घटना हो सकती थी।
पंचर होने से हुई घटना
मिनी ट्रक ईंट भट्टों से ईंटें लेकर साइड पर डालने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके आगे का पहिया पंचर हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर टकरा गया।