शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की समस्याओं को हल करने लगाए शिविर का शुक्रवार को नाराज शिक्षकों ने बहिष्कार किया। शिक्षकों ने बताया कि इस तरह का शिविर में 3 अप्रैल को भी लगाया गया था लेकिन इसमें शिक्षकों की कोई समस्या का समाधान ही नहीं हुआ। इसके अलावा शिविर में साधारण कागज पर शिकायत लिखकर लेने से भी मना कर दिया।
अधिकारियों का कहना था की शिकायत आॅनलाइन करने के साथ ही एम शिक्षा पर भी दर्ज कराना होगी। जबकि शिविर में मौजूद कई शिक्षकों के पास मोबाइल ही नहीं था। इसके चलते वे शिकायत ऑनलाइन दर्ज नहीं करा पा रहे थे। नाराज शिक्षक समस्या निवारण शिविर छोड़कर स्कूल परिसर में आ गए और उन्होंने साधे कागज पर लिखकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी आरपी सेन को दिया। इस दौरान डीपीआई भोपाल से आई ओआईसी गुप्ता भी मौजूद थी। वे पांच बजे की जगह दोपहर दो बजे ही वापस भोपाल के लिए रवाना हो गईं थी।