पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5.58 करोड़ की लागत से बना बैराज, 55 सौ हेक्टेयर रकबे में होगी सिंचाई

5.58 करोड़ की लागत से बना बैराज, 55 सौ हेक्टेयर रकबे में होगी सिंचाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनमंत्री आज करेंगे लोकार्पण,दस गांव के किसानों को मिलेगा लाभ

रायसेन | बेतवा नदी पर 5 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित बैराज का लोकार्पण वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार 19 मई को करेंगे। इसके साथ ही अमरावद से बागौद मार्ग का भूमिपूजन भी करेंगे। बेतवा नदी पर नवनिर्मित बैराज से दस गांवों की 5 हजार 500 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी। इस बैराज से बागौद, सलेरा, सेवासनी, अमरावद, सिलपुरी, रमपुरा, रमासिया, बीदपुरा, झिमगिरी, किरमान तथा माना गांव शामिल है।

वन मंत्री डॉ. शेजवार सुबह 9.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 10.30 बजे रायसेन पहुचेंगे। डॉ. शेजवार 11 बजे बेतवा नदी पर नवनिर्मित बैराज का लोकार्पण करेंगे। साथ ही अमरावद से बागौद मार्ग का भूमिपूजन भी करेंगे इसके अलावा स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2 बजे गैरतगंज ब्लॉक के अगरियाकलां के लिए प्रस्थान करेंगे और तेन्दूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में शामिल होंगे। डॉ. शेजवार दोपहर 4 बजे जुझारपुर में तेन्दूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में तथा शाम 5 बजे रमपुराकलां में तेन्दूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...