बेगमगंज| देश के 21 राज्यों में भाजपा की सरकार बन गई है। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है और ये सब आप जैसे निष्ठावान ओर समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से सम्भव हो सका है। मध्यप्रदेश में हम फिर से सरकार बनाएंगे। बस आप लोग सतर्क और सक्रिय रहे। यह विचार जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक में व्यक्त किए। यह बैठक सर्किट हाउस में रखी गई थी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया कि आप लोगों की सेवा में जुट जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाए ताकि वो पार्टी से जुड़ सके। जितनी भी जनहितकारी योजनाओं का संचालन हो रहा उनका लाभ पात्र लोगों को मिले। लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह ने अपने सम्बोधन में अब तक क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को अपनी एक बड़ी उपलब्धी बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहाकि वो लोगों को याद दिलाएं कि पिछले 50 साल के कांग्रेसी शासन में क्या हुआ था। उस समय क्षेत्र की बदतर स्थिति थी। हमने सड़कों का जाल बिछाया, सिंचाई का रकबा बढ़ाया और बिजली, पानी के मामले में सबसे आगे हैं। हमारा काम ही हमारे लिए जीत का मंत्र सिद्ध होना चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए।
धार्मिक... नर्मदा महाशक्ति महायज्ञ 20 से, आयोजन को लेकर तैयारियां हुई पूरी
बरेली|नगर में 20 मई से प्रारंभ होने वाले मां नर्मदा महा शक्ति महायज्ञ की तैयारियां अपने अंतिम दौर में है। नगर में होने वाले इस विशाल महायज्ञ पंडित मनमोहन मुद्गल महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा । नगर के थाना ग्राउंड में संपन्न होने वाले इस महायज्ञ की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। यह धर्ममय कार्यक्रम 20 से 30 मई तक आयोजित होगा। इस महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित राजेश्वरानंद शास्त्री, मंच संचालन पंडित राघव किंकर, संस्कार चैनल के कलाकार राम ठाकुर के द्वारा प्रतिदिन अपने भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। यज्ञ उपरांत मानस वक्ता के रूप में पुरुषोत्तम दास पचोरी, जालौन उत्तर प्रदेश राजकुमारी मानस माधुरी महोबा उत्तर प्रदेश डॉक्टर यज्ञेश मिश्र बांदा उत्तर प्रदेश कृष्णा तीरथ शास्त्री ग्वालियर मध्य प्रदेश के द्वारा प्रतिदिन ज्ञानमयी गंगा प्रवाहित की जाएगी
शिक्षा... अब स्कूलों में जय हिंद के उद्घोष के साथ ली जाएगी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति
गैरतगंज|प्रदेश के सभी स्कूलों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति जय हिंद के उदघोष के साथ ली जाएगी। उपस्थिति बोलते समय छात्र-छात्राओं को अन्य प्रकार के शब्दों के स्थान पर जय हिंद बोलना होगा। शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्र छात्राओं में देश भक्ति की भावना जागृत करने के लिए सभी स्कूलों में रोजाना ली जाने वाली छात्र उपस्थिति के दौरान छात्र छात्राओं को जय हिंद का उदघोष करने का आदेश जारी किया है। प्रदेश भर में सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में एकरूपता पूर्वक इस आदेश का पालन करने को कहा गया है। गौरतलब है कि अभी तक अलग अलग स्कूलों में अलग अलग प्रकार के शब्दों का प्रयोग उपस्थिति बोलने के समय छात्र छात्राओं द्वारा किया जाता रहा है। नए आदेश के बाद अब सभी छात्र जय हिंद बोलेंगे। रायसेन जिला शिक्षा विभाग के डीईओ आरपी सेन एवं डीपीसी विजय कुमार नेमा ने सभी खंड स्तरीय प्रशासनिक व अकादमिक अमले को इस आदेश का पालन स्कूल स्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम... महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन
जैथारी|प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ग्राम बीकलपुर मे 28,जूना मे 45 और प्रतापगढ़ में 34 गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस मौके पर लोनिवि मंत्री के निज सचिव श्री पांडेय , मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मामू, नरेंद्र रघुवंशी छींद, सचिन पटेल, अध्यक्ष दिनेश रघुवंशी, आईटी सेल जिला सदस्य अमित रघुवंशी बीकलपुर, सोनू पटेल, प्रदीप रघुवंशी, दीपक रघुवंशी, नीरज रघुवंशी, महेश आदिवासी, राकेश आदिवासी, धर्म राज, कैलाश आदिवासी, हेमंत राठौर,द्वारका राठौर,केशव राठौर एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
िनयुक्ति... लिपिक संघ के नंदकिशोर बने अध्यक्ष
बेगमगंज| बेगमगंज न्यायालय के लिपिक संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। संघ द्वारा सर्व सम्मति से अध्यक्ष पर के लिए नंद किशोर दुबे, उपाध्यक्ष मलखान सिंह लोधी,सचिव रामचरण यादव, कोषाध्यक्ष शिवनारायण शर्मा को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष आरएन रावत, निशार मुंशी,जमील मुंशी,रघुराज मुंशी, रामस्वरूप लोधी,अंकित ठाकुर, श्रीकांत लोधी,राजेश श्रीवास्तव,सुनील लोधी, जगदीश शाक्या आदि उपस्थित रहे।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय प ाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।
हमारा ई-मेल आईडी है vishnu.yadav@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9425149834, 8839853338