रायसेन| कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर भावना वालिंबे ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर सभी शासकीय सेवकों को शपथ दिलाई कि हम भारतवासी अहिंसा और सहनशीलता में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करेंगे। साथ ही आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।