दस्तक अभियान का प्रथम चरण 14 जून से होगा शुरू
रायसेन| दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन 14 जून से 31 जुलाई तक किया जायेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं एकीकृत बाल विकास सेवाओं के संयुक्त दल एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 5 वर्ष से छोटे उम्र के बच्चों वाले परिवारों के घर पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की दस्तक दी जायेगी।