सीएमएचओ का विदिशा हुआ तबादला, डाॅ. बीपी गुप्ता को दिया गया प्रभार
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शशि ठाकुर का तबादला विदिशा हो गया है। उनके स्थान पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बीबी गुप्ता को सीएमएचओ का प्रभार दिया गया है। यह आदेश संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मप्र के अपर संचालक विवेक श्रोत्रिय द्वारा 21 मई को जारी किए गए हैं।