रायसेन| पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनको कांग्रेसियों ने याद किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवा मतदाताओं को चुनाव में वोट डालने का अधिकार दिलाया। इसके साथ ही टेलीफोन, मोबाइल व कंप्यूटर क्रांति लाकर हिन्दुस्तान का नाम दुनिया में रोशन किया। कार्यक्रम में महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिर्जा मसर्रत बेग,जावेद अहमद खान,वीर सिंह पटेल,ब्रजेश चतुर्वेदी,वकील रेहान खान,ओपी सोनी,सनत पांडेय,भुवनेश दुबे,हकीम उद्दीन मंसूरी, लाड़ले भाई,भगवान दास लोहट,संतोष शर्मा बनगवां, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप मालवीय,गुड्डा बघेल, ललित चंचलानी,राहुल मालवीय गोंदी,शिवनारायण गौर आदि उपस्थित हुए।