पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायकों ने लगाई झाड़ू फिर गांधी प्रतिमा को नहलाया

रोजगार सहायकों ने लगाई झाड़ू फिर गांधी प्रतिमा को नहलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| रोजगार सहायकों ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत सोमवार को 44 डिग्री पारे के बीच महामाया चौक पर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को कोसते हुए धरना दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष गांधी गिरी दिखाते हुए रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर और झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने का संदेश दिया। वहीं महात्मा गांधी को स्वच्छ जल से नहलाया। सफाई अभियान में रोजगार सहायक संगठन के संभागीय उपाध्यक्ष अरुण यादव,कृष्णकांत धाकड़,सांची ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत,विजय मीणा,नंदकिशोर सेन, गंगाराम ,विजय पटेल,दिनेश कुमार,शिवराज सिंह, प्रेम सिंह, विशाल कुमार,राकेश दांगी,थान सिंह,बलराम सिंह, आशीष,राजेश कुमार,सुनील कुमार मालवीय,ब्रजेश कुमार,संजीव कुमार,ओमप्रकाश,रूप सिंह आदि उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...