रायसेन| प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी से नाराज कोटवार भी अब 22 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल शुरू करने से एक दिन पहले कोटवारों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर वादा नहीं निभाने का आरोप लगाया है। कोटवारों की यह हड़ताल मप्र ग्राम रक्षक कोटवार चौकीदार संघ के बैनर तले शुरू होगी। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष इंतेश्वर डोंगरे , जिला संयोजक परसराम पूर्वी, जिला प्रभारी दुर्गा प्रसाद सुरजिया ने बताया कि शासन द्वारा जानबूझकर उनकी मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होेंने बताया कि 23 अप्रैल 2017 को और 23 फरवरी 2016 को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांगें पूरी करने का वादा किया था। मप्र विस भवन में इनका बजट भी मंजूर हो चुका है, इसके बाद भी उन्हें इसका लाभ आज तक नहीं मिल पाया है। सोमवार को कोटवार तहसीलदार दीपक कुमार पांडेय के पास पहुंचे और अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के सलाहकार रामनरेश दाहिया,जगत सिंह मेहरा,भरोसे लाल,केके चौरसिया ,रामसिंह भाटी,अमृतलाल डेहरिया ,मोदीलाल चौरे,रामअवतार परमार,हरिओम मेहरा शामिल हैं।