पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभयारण्य में आरा मशीन से काटे जा रहे हरे भरे पेड़

अभयारण्य में आरा मशीन से काटे जा रहे हरे-भरे पेड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रायसेन/बम्होरी

सिंघोरी अभयारण्य भी वन माफिया से सुरक्षित नहीं है। इस अभयारण्य के वन परिक्षेत्र बम्होरी की पौड़ी बीट में आरा मशीन के माध्यम से 25 से ज्यादा पेड़ों को काटकर पटक दिया गया। जंगल में आरा मशीन से सागौन के पेड़ कटते रहे, परंतु वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है वन माफिया कटी हुई सागौन को ले जाने में सफल नहीं हो पाए हैं, जिसे जब्त कर डिपो में पहुंचा दिया गया है।

सिंघोरी अभयारण्य सबसे सुरक्षित माना जाता है, जिसकी देखरेख में वन विभाग का बहुत बड़ा अमला तैनात है। इसके बाद भी 16-17 मई की रात में पौड़ी के जंगल में आरा मशीन से सागौन के पेड़ों को काटा गया है। यहां पर 25 से ज्यादा पेड़ काटे दिखाई दे रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब यहां पर पेड़ काटे जा रहे थे, तब नाकेदार से लेकर डिप्टी रेंजर कहां पर थे। यहां पर बड़ी संख्या में पेड़ कटने पर इन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...